गोपालगंज, नवम्बर 16 -- गोपालगंज, नगर प्रतिनिधि। बरौली प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहम्मदपुर निलामी में शनिवार को आदिवासी समुदाय के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जननायक धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बिरसा मुंडा ने अपने अल्प जीवन में अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष ही नहीं किया, बल्कि आदिवासी समाज को शिक्षित, जागरूक और संगठित करने का ऐतिहासिक कार्य भी किया। उनके विचार आज भी समाज को प्रेरणा देते हैं। विद्यालय में आयोजित यह समारोह छात्रों में राष्ट्रभक्ति, सामाजिक जागरूकता और अपने इतिहास के प्रति गर्व का भाव जगाने की एक सफल पहल साबित हुई। विद्यार्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.