सासाराम, मई 9 -- डेहरी, एक संवाददाता। शहर की पाली रोड स्थित रघुकुल आवास पर कुंवर राणा सामाजिक कल्याण संस्थान के तत्वावधान में महाराणा प्रताप की जयंती मनायी गई। इस मौके पर उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। साथ ही उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प भी लिया। संस्था अध्यक्ष कमलाकांत उर्फ सिमल सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल ऐतिहासिक योद्धा ही नहीं, बल्कि वे चेतना हैं, जो प्रत्येक भारतवासी के मन में स्वतंत्रता, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम की लौ जलाते हैं। उन्होंने हल्दीघाटी के युद्ध में सीमित संसाधनों के बावजूद अकबर की विशाल सेना को चुनौती दी और जीवन पर्यंत आत्मसमर्पण न करके यह संदेश दिया कि राष्ट्र की स्वतंत्रता और सम्मान किसी भी मूल्य पर सर्वोपरि है। संयोजक राजन राज ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हमें यह सिखाता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.