मोतिहारी, सितम्बर 27 -- मोतिहारी, एक संवाददाता। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर सेवा पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को महिला मोर्चा भाजपा ने निः शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया। इस अवसर पर मरीजों की जांच व उपचार का कार्य शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. धीरज शर्मा और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ० चाँदनी सिंह की टीम के द्वारा किया गया। भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीता शर्मा ने कहा कि समाज की सेवा ही भाजपा का संकल्प है। सेवा पखवाड़ा इसी कड़ी का एक महत्त्वपूर्ण हस्सिा है। मौके पर महिला मोर्चा की संगीता सिंह चत्रिांश, जिला उपाध्यक्ष मीना मश्रिा, महामंत्री महिला मोर्चा उषा गुप्ता, पूजा सिंह, इलाइची देवी, नीता सिंहा आदि थी। जानकारी जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...