अमरोहा, जनवरी 15 -- हसनपुर। देश की पहली मुस्लिम शिक्षिका फातिमा शेख की जयंती बुधवार को नगर के बाईपास रोड किनारे प्रतिष्ठान पर मनाई गई। वक्ताओं ने फातिमा शेख के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनकी सेवाओं को याद किया। अखिल भारतीय आंबेडकर संघ के अध्यक्ष रामवीर सिंह ने बताया कि देश की पहली मुस्लिम शिक्षिका फातिमा शेख का जन्म माह जनवरी 1831 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था। वह भारत की प्रथम मुस्लिम महिला शिक्षिका, महान समाज सुधारक और महिलाओं एवं वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित रहीं। उस समय स्त्री शिक्षा का कोई महत्व नहीं था। महिलाओं को घर की चारदीवारी में रखा जाता था। उन्हें पढ़ने की अनुमति नहीं थी। ऐसे में वह पढ़ाने के लिए घर-घर जाती थीं। गौतम बुद्ध जन्मोत्सव समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार गौतम ने बताया कि फातिमा शेख, सावित्रीबाई फुले के मिशन की सबस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.