मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 3 -- मुजफ्फरपुर, वसं। प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने तिलक मैदान स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में कार्यक्रम किया। इसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने डॉ. राजेन्द्र प्रसाद को श्रद्धासुमन अर्पित किया। जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार मुकुल ने कहा कि राजेन्द्र बाबू न केवल विलक्षण शैक्षणिक प्रतिभा के धनी थे, बल्कि स्वतंत्रता आंदोलन में भी अग्रणी भूमिका निभाई थी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष पद का भी दायित्व बखूबी निभाया। जिला प्रवक्ता समीर कुमार ने कहा कि वर्तमान भारतीय संविधान लेखन में राजेन्द्र बाबू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। देश के प्रति दिए गए योगदान के कारण ही उन्हें देशरत्न की उपाधि दी गई। मौके पर मुकेश त्रिपाठी, त्रिभुवन पटेल, कुणाल सहाय, विकास क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.