सीवान, सितम्बर 29 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला कांग्रेस कार्यालय में शहीद भगत सिंह की जयंती रविवार को मनाई गई। मौके पर कांग्रेसियों ने शहीद भगत सिंह के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धा निवेदित की। साथ ही शहीद भगत सिंह के सपनों का भारत देश बनाने का संकल्प लिए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि शहीद भगत सिंह जिन उद्देश्यों को लेकर शहादत दिए वह आज भी अधूरा है। भगत सिंह अपने साथियो में सबसे प्रबुद्ध व विजनरी थे। उनका मानना था कि क्रांति बम व पिस्तौल के नोक पर नहीं आ सकती, क्रांति विचारों की सान पर तेज होती है। अंग्रेजी हुकूमत के खात्मे के बाद शोषण, उत्पीड़न व गैरबराबरी के खिलाफ व समाजवादी शासन की स्थापना उनका सपना था जो आज भी अधूरा है। अशोक कुमार सिंह ने कहा कि शहीद भगत सिंह निडर, साहसी व क्रांतिकारी विचारों से ओत -प्रोत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.