मऊ, जनवरी 31 -- पूराघाट। आगामी एक फरवरी को संत रविदास जयंती शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शनिवार को कोपागंज थाना परिसर में शांति कमेटी की बैठक हुई। थानाप्रभारी रविन्द्र नाथ राय ने संत रविदास की जयंती पर शासन-प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूर्ण रुप से पालन करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम और व्यवस्थाओं, जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा की। आयोजकों से पर्व के दौरान आने वाली संभावित समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। थानाप्रभारी ने निर्धारित मानकों के अनुरूप ही डीजे बजाने, डीजे की ऊंचाई कम रखने के निर्देश दिए। बैठक में मून्नू राम, विमलेश कुमार, अमरजीत भारती, अभय कुमार, सुभाष चंद्र, सुरेश राम, करमचंद कुमार, सोनू कुमार, आकाश, कमलेश, मुन्नाराम, धर्मेंद्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.