प्रयागराज, मई 11 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता भारत पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब ट्रेनों की बुकिंग पर साफ नजर आने लगा है। सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से जम्मू के लिए चलने वाली सीधी ट्रेन जम्मूतवी एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 20434) में 11, 12 और 13 मई की सभी श्रेणियों स्लीपर, थर्ड एसी, सेकेंड एसी और फर्स्ट क्लास में आरक्षित सीटें उपलब्ध हैं। जबकि सामान्य दिनों में इस ट्रेन में सीट पाने के लिए एक महीना पहले टिकट बुक कराना पड़ता था, अब यात्री टिकट रद्द करवा रहे हैं। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक बीते तीन दिन में प्रयागराज मंडल में लगभग 71 हजार से अधिक यात्रियों ने अपने टिकट रद्द कराए हैं। इसके एवज में रेलवे ने 5.91 करोड़ रुपये लौटाए हैं। बताया जा रहा है कि यह गिरावट जम्मू-कश्मीर को लेकर बढ़ती सुरक्षा चिंताओं और सीमा पार तनाव की वजह से है। आम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.