नई दिल्ली, जनवरी 1 -- जम्मू-कश्मीर में एक घरेलू लीग मैच के दौरान एक खिलाड़ी द्वारा हेलमेट पर फिलिस्तीनी झंडे को लगाने से विवाद खड़ा हो गया है। मामले के सामने आते ही स्थानीय पुलिस ने फुरकान भट नामक इस खिलाड़ी को पूछताछ के लिए बुलाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना जम्मू-कश्मीर चैंपियंस लीग के एक मैच के दौरान हुई, जब जेके 11 टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए फुरकान ने हेलमेट पर फिलिस्तीनी झंडे का प्रयोग किया। सोशल मीडिया पर इस मैच की फुटेज और वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया। खिलाड़ी फुरकान भट के अलावा पुलिस ने लीग के आयोजक जाहिद भट और मैच के लिए मैदान उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति से भी पूछताछ की। फिलहाल पुलिस इस मामले में पूछताछ कर रही है। फिलिस्तीनी झंडे को लेकर उठे विवाद के बाद जम्मू-कश्मीर क्रिकेट एसोसिएशन भी हरक...