उधमपुर, फरवरी 4 -- जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार को एक संयुक्त सैन्य अभियान में सुरक्षाबलों ने दो पाकिस्तानी आतंकवादियों को मार गिराया। मारे गए आतंकियों में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का टॉप कमांडर भी शामिल है। सुरक्षाबलों को उधमपुर जिले में स्थित बसंतगढ़ के जंगली इलाके में संदिग्ध आतंकवादियों की मौजूदगी के पुख्ता खुफिया इनपुट मिले थे। इन सूचनाओं के आधार पर भारतीय सेना की सीआईएफ डेल्टा (CIF Delta), जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF ने इलाके में एक 'घेराबंदी और तलाशी अभियान' शुरू किया। शाम लगभग 4 बजे, जब सुरक्षाबल जोहपर-मार्ता गांव के पास एक वन क्षेत्र की तलाशी ले रहे थे, तब छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसके बाद यह सर्च ऑपरे...