नई दिल्ली, फरवरी 11 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। राज्यसभा में बुधवार को भाजपा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने जम्मू-कश्मीर की चंद्र और भागा नदियों में सुरंग निर्माण की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सुरंग बनने से इन नदियों का पानी सतलुज में पहुंचेगा, जिससे पंजाब, हरियाणा और राजस्थान को राहत मिलेगी। शून्यकाल में तिवाड़ी ने सिंधु जल संधि का उल्लेख करते हुए कहा कि 1960 में हुई संधि के तहत पश्चिमी नदियों सिंधु, झेलम और चिनाब का लगभग 80 फीसदी पानी पाकिस्तान को मिला, जबकि भारत को पूर्वी नदियों रावी, ब्यास और सतलुज पर पूर्ण अधिकार। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान में सिंचाई के बाद भी करीब 22 मिलियन एकड़ फुट (एमएएफ) पानी समुद्र में चला जाता है। तिवाड़ी ने कहा कि चंद्र और भागा का पानी सतलुज में लाने से भारत के हिस्से का पानी लगभग तीन एमएएफ बढ़ेगा, जिससे खा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.