शाहजहांपुर, जनवरी 5 -- जमौर के ग्रोथ सेंटर स्थित जूस निर्माण फैक्ट्री में चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। बरेली के थाना प्रेमनगर के बड़ा बाजार निवासी अभिषेक माहेश्वरी ने बताया कि उनकी फैक्ट्री अभिषेक रिटेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड में जूस का उत्पादन होता है। 21 दिसंबर को चौकीदार गुरमीत सिंह ने फैक्ट्री में चोरी की सूचना दी। जांच के दौरान पता चला कि प्लांट में लगे ट्रांसफार्मर के पुर्जे, कॉपर के तार, गैस सिलेंडर और अन्य महत्वपूर्ण उपकरण चोरी कर लिए गए हैं। चोरी की घटना से फैक्ट्री संचालन प्रभावित हुआ है और भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। इस मामले में अभिषेक माहेश्वरी ने कोतवाली कांट में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है ताकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.