सिद्धार्थ, फरवरी 19 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। डुमरियागंज क्षेत्र के ग्रामसभा जमौता-जमौती में ग्राम प्रधान का उपचुनाव संपन्न हो गया है। यह उपचुनाव पूर्व प्रधान जलील अहमद की चार माह पहले हुई मौत के कारण हुआ है। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय जमौता-जमौती में बने दो मतदान केंद्रों पर 1169 पंजीकृत मतदाताओं में से 522 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बूथ संख्या 308 पर 290 और 309 पर 232 वोट पड़े। दोनों बूथ मिलाकर 43.28 प्रतिशत मतदान हुआ। 522 मतदाताओं के मतदान करने के बाद दो प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मत पेटी में बंद हो गया। यह जानकारी पीठासीन अधिकारी अजीम हैदर रिजवी ने दी। उपचुनाव में इमरान और बेचन चुनाव लड़े हैं। दोनों के भाग्य का फैसला मतपेटी में बंद हो गया। उपचुनाव का जायजा दिन में दो बार एसडीएम डॉ. संजीव दीक्षित ने लिया। उन्होंने बत...