शाहजहांपुर, मई 12 -- रोजा, संवाददाता। तिलक समारोह की अगली रात मकान में महिलाओं के जेबर आदि चोरी हो गए, सुबह आंख खुलने पर हड़कंप मच गया, पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। रोजा थाना क्षेत्र के जमुही गांव में शुक्रवार की रात कल्लू के यहां तिलक समारोह था। सभी रिश्तेनाते दार आए हुए थे। सब कुछ सही सलामत निपट गया। बताते हैं कि, शनिवार रात सभी लोग घर में गहरी नींद में सो गए। सुबह जब उठे तो एक महिला के पैरों से पायल गायब थी। वही एक मांग टीका, एक बेसन, एक जोड़ी झाले भी नहीं थे। घर में अलग रखे दस हजार रुपए नगद भी गायब हो गई। कल्लू ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। वही समारोह में आए तमाम रिश्तेदारों और महिलाओं से पूछताछ को जा रही है। रोजा थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि, इस संबंध ...