देवघर, अक्टूबर 29 -- देवघर। देवघर-गोड्डा सड़क पर मोहनपुर थाना क्षेत्र के जमुनियां मोड़ में मंगलवार शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, अनियंत्रित बाइक चालक ने सड़क पर साइकिल चला रहे 38 वर्षीय दीपलाल किस्कू को टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की जानकारी होते ही उसे सदर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में कुछ मिनट इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी दीपलाल किस्कू है। घटना की सूचना के बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घटना के बारे में जानकारी ली। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। बाइक व साइकिल जब्त कर ली है। पंजीयन संख्या के आधार पर बाइक चालक के बारे में पता किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि दीपला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.