मथुरा, फरवरी 25 -- थाना जमुनापार अंतर्गत रोशन विहार कालोनी निवासी युवक की संदिग्ध परिस्थिति में उपचार के दौरान मौत हो गयी। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें मृत्यु के कारण की सही जानकारी न होने पर बिसरा सुरक्षित करा लिया गया है। प्रभारी निरीक्षक जमुनापार संजीव कुमार दुबे ने बताया कि शुक्रवार को प्रवेश कुमार (25) निवासी रोशन विहार, जमुनापार शुक्रवार को घर से बिना बताये बाइक लेकर गया था। देर शाम तक वाहन न आने पर परिजनों को चिंता हुई तो उसके परिजनों ने मोबाइल पर फोन किया तो उसने तबियत ठीक न होने की बात की। इसके बाद उसका दोस्त उसे शनिवार को घर छोड़ गया। उसकी स्थिति ठीक न होने पर परिजन उसे उपचार को ले गये। वहां उसकी मौत हो गयी। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम को भेज दिया...