मिर्जापुर, फरवरी 2 -- चुनार। कोतवाली क्षेत्र के जमुई अंडरपास पुलिया के पास रेलवे ट्रैक पर सोमवार की सुबह ट्रेन से सिर कटी वृद्धा का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह ग्रामीणों ने ट्रैक पर शव पड़ा देख पुलिस को सूचना दी l मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर जांच शुरू कर दी है । मृतका की पहचान 70 वर्षीय चनेरी देवी पत्नी लालव्रत यादव निवासी विश्राम टोला अहरौरा के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। चनेरी देवी अहरौरा से चुनार कैसे पहुंचीं, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...