निज संवाददाता, जनवरी 10 -- जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र के आंजन पुल के पास थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर नकाबपोश बदमाशों ने हथियार के बल पर स्वर्ण व्यवसायी से लगभग 50 लाख रुपए लूट लिए। व्यवसायी की पहचान सदर थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार निवासी विक्रम कुमार सोनी के रूप में हुई। विरोध करने पर बदमाशों ने व्यवसायी के सिर पर हथियार के बट से प्रहार किया, जिससे उसका सिर फट गया। सदर अस्पताल में उसका इलाज किया जा रहा है। एसपी विश्वजीत दयाल ने अस्पताल पहुंचकर व्यवसायी से घटना के संबंध में पूछताछ की। घटना शुक्रवार की रात करीब 11 बजे हुई। एसपी विश्वजीत दयाल ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि व्यवसायी जमुई से कोलकाता के लिए जा रहा था। स्टेशन आने के क्रम में 50 लाख रुपए लूट की बात उसने कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।स्वर्ण व्यवसायी शुक्रवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.