कार्यालय संवाददाता, दिसम्बर 30 -- जमुई के टेलवा हाल्ट के पास बीते शनिवार रात हुए मालगाड़ी हादसे बाद जसीडीह झाझा रेलखंड पर तीसरे दिन भी परिचालन शुरू नहीं हो पाया है। ट्रेन हादसे के कारण अप और डाउन दोनों लाइनों पर रेल परिचालन गंभीर रूप से प्रभावित है। मंगलवार की शाम तक भी परिचालन पुनर्बहाल नहीं हो पाया था। हालांकि दोनों ट्रेकों से क्षतिग्रस्त बोगियों को हटा दिया गया है। अब ट्रैकों की मरम्मत की जा रही है। जानकारी के अनुसार डाउन ट्रैक को क्लीयर किया गया है लेकिन अब तक ट्रेनों का आवागमन जारी नहीं किया गया है। आपको बता दें कि शनिवार की रात करीब 11.20 बजे जसीडीह-झाझा रेल सेक्शन के लाहाबन-सिमुलतला के बीच टेलवा हॉल्ट पास एक मालगाड़ी के बेपटरी हो जाने की वजह से दोनों दिशाओं की ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह बाधित है। आसनसोल के पीआरओ बिपला बाउरी ने बताय...