जमुई, जुलाई 30 -- जमुई । एक प्रतिनिधि जमुई जिले में दो निबंधन कार्यालय संचालित हो रहे है, जिसमे से एक जमुई और दूसरा चकाई अंचल में है। जिसमे सिर्फ जमुई निबंधन कार्यालय में हर रोज लगभग 55 से 60 निबंधन किया जा रहा है। जमुई निबंधन कार्यालय के रजिस्ट्रार विनीत कुमार से मिली जानकारी अनुसार बिहार सरकार द्वारा जमुई और चकाई निबंधन कार्यालय को मिलाकर कुल 97 करोड़ के रेवेन्यू का टारगेट मिला है। जिसमे 2025 - 26 वर्ष के लिए जमुई को 74 करोड़ और चकाई को 23 करोड़ के राजस्व का लक्ष्य दिया गया है। जो 15 जुलाई तक 27 परसेंट यानी 26.37 करोड़ का राजस्व अबतक प्राप्त हो चुका है, जो अपने लक्षय की प्राप्ति पर है। वही पिछले वर्ष 2024 - 25 में जिले का कुल 88 करोड़ रुपए के राजस्व का लक्ष्य दिया गया था, जिसमे 67 करोड़ जमुई और 21 करोड़ चकाई के लिए लक्ष्य तय किया गया था। जिसमे...