भागलपुर, मार्च 23 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित अंडर-23 पुरुष वनडे ट्रॉफी (2025-26) में शनिवार को मुंगेर बनाम जमुई के बीच मुकाबला हुआ। मुंगेर की टीम ने जमुई को नौ विकेट से रौंदकर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के शिवम कुमार को चुना गया। यह जानकारी सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू ने दी। उन्होंने बताया कि रविवार को भागलपुर बनाम मुंगेर मैच खेला जाएगा। मामू ने बताया कि मुंगेर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी जमुई की टीम 32.2 ओवरों में 103 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजी में कनिष्क कौस्तुभ ने 32 और काव्या ने 20 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में मुंगेर की ओर से शिवम एवं प्रशांत ने 4-4 विकेट और अमित ने एक विकेट चटकाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंगेर की टीम ने 11.5 ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.