भागलपुर, जनवरी 9 -- जमुई, नगर संवाददाता । जिले के लिए यह गर्व और खुशी का क्षण है कि जिले की होनहार खिलाड़ी निशा कुमारी का चयन सीनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप के लिए हुआ है। निशा कुमारी ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, जमुई की छात्रा हैं और वे इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। सीनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन 11 से 14 जनवरी तक तमिलनाडु में किया जाएगा। निशा के चयन की खबर मिलते ही जिलेभर में खुशी की लहर दौड़ गई। जमुई जिला खो-खो एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने खिलाड़ी को शुभकामनाएं देते हुए आशीर्वाद दिया और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए रवाना किया। इस उपलब्धि को जिले के खेल इतिहास में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। इस अवसर पर जिला खो-खो एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बासुदेव प्रसाद केशरी ने कहा कि आज बच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.