भागलपुर, जनवरी 5 -- झाझा, नगर संवाददाता स्कॉर्पियो एवं बाइक की हुई जोरदार टक्कर में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक एवं स्कॉर्पियो भी क्षतिग्रस्त हो गया है। घटना झाझा प्रखंड क्षेत्र के झाझा गिद्धको काबर मुख्यपथ के बाराजोर नदी के पास की है। इस घटना में घायल युवक को गंभीर अवस्था में ग्रामीणों ने अस्पताल भेजा। अपाची मोटर साइकिल चालक करण कुमार पिता किशुनदेव मंडल गिद्धको का निवासी बताया जाता है। स्कॉर्पियो नया है एवं गाड़ी में नंबर प्लेट लगा हुआ नहीं है। नंबर नहीं रहने के कारण वाहन मालिक का पता नहीं चल पा रहा है परंतु दबी जुबान से भीड़ में मौजूद लोगों ने स्कॉर्पियो झाझा प्रखंड के ही एक नंबर सर्किल क्षेत्र के एक पंचायत के मुखिया का बता रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...