भागलपुर, मई 26 -- लक्ष्मीपुर(नि. स.)लक्ष्मीपुर प्रखंड के ग्राम पंचायत गौरा में विश्व कल्याण हेतु श्री श्री 108 शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।जिसके लिए सोमवार को भव्य और आकर्षक कलश यात्रा निकाला गया।जिसमें ग्यारह सौ कुमारी कन्या और महिलाएं शामिल हुए।कलश यात्र यज्ञ स्थल गौरा से शुरू हुआ।जो गांव का भ्रमण करते हुए यदव टोला दूध पनिया जोर पहुंचा। जहां विद्वान पंडित द्वारा प्रस्तुत वैदिक मंत्रों के बीच कलश में जल भरा गया।इस दौरान यज्ञ स्थल गौरा से दूध पनिया जोर भगवा मय हो गया।यात्रा के दौरान जय श्रीराम के नारे गूंजते रहे।युवा वर्ग की टोली धार्मिक गीतों पर थिरकते देखे गए। यज्ञ के लिए आचार्य के रूप में अमित कुमार सिंह सहित पांच श्रद्धालु ने अपना योगदान दिया।कलश में जल भरने के बाद कलश यात्री वापस यज्ञ स्थल पहुंचे। यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष अमि...