भागलपुर, जनवरी 15 -- झाझा, नगर संवाददाता। विद्यालयों में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा 15-29 जनवरी के दौरान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस आशय को लेकर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य बिहार राज्य परियोजना निदेशक नवीन कुमार ने आवश्यक दिशा निर्देश जारी किया है।बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, बिहार, पटना के पत्रांक 110 दिनांक 08.01.2026 के प्रसंग में प्रदेश के सभी.जिला शिक्षा पदाधिकारियों सभी विद्यालयों में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा (15-29 जनवरी, 2026) के दौरान जागरूकता कार्यक्रम करने को कहा है। उपर्युक्त विषयक प्रासंगिक पत्र के आलोक में आपदा प्रबंधन विभाग के संकल्प सं.-125, दिनांक 13.01.2012 के अनुसार प्रत्येक वर्ष जनवरी माह में भूकंप सुरक्षा सप्ताह मनाए जाने का निर्णय संसूचित है। इसी आलोक में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे रा...