भागलपुर, जून 28 -- लक्ष्मीपुर। निज संवाददाता बीते दो सप्ताह से लगातार हो रहे बारिश से किसान परेशान होने लगे। लगातार बारिश होने के कारण किसान धान की बीज खेतों में डालने को लेकर किसान परेशान है। परेशानी का कारण खेतों में बीज बोने का समय का समाप्त होना बताया जाता है। स्थिति को देखते हुए किसान गीले खेतों में धान की बीज बोने को विवश हैं। जो किसानों के लिए जोखिम भरा होगा। क्षेत्र के किसान मानसून आचारित कृषि कार्य किया करते हैं। क्षेत्र में सिंचाई की समुचित व्यवस्था भी नहीं है। वैसी स्थिति में अगर लगातार धूप होने की स्थिति उत्पन्न होता है। तब गीले खेतों में डाले गए बीज को बचाने के लिए सिंचाई आवश्यक हो जाता है। वैसी स्थिति में किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वैसे लगातार बारिश के कारण मकई का खेती करने से वंचित हो गए।

हिंदी हिन्दुस्ता...