भागलपुर, अप्रैल 6 -- मुई । नगर प्रतिनिधि रविवार को रामनवमी पर शहर व ग्रामीण इलाकों के महावीर मंदिरों में अहले सुबह से भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। सबसे अधिक भीड़ शहर के कचहरी चौक स्थित महावीर मंदिर में देखने को मिला जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। इसके साथ ही ध्वजारोहण के लिए बांस को सजाने का काम भी शुरू कर दिया गया था । दोपहर बाद श्रद्धालुओं द्वारा पंडितों की देखरेख में सामूहिक रूप से ध्वजारोहण किया गया । 'जय श्रीराम के उद्घोष से चहुंओर वातावरण गुंजायमान हो रहा था। ऐसा लग रहा था कि पूरा जिला मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भक्ति में लीन हो गया हो। जैसे-जैसे सूर्य की किरणें अपनी तेज बिखेर रही थीं, वैसे-वैसे श्रद्धालुओं का उत्साह भी बढ़ता जा रहा था। शहर के कचहरी चौक स्थित महावीर मंदिर, महाराजगंज चौक स्थित महावीर मंदिर, पुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.