भागलपुर, सितम्बर 30 -- झाझा, नगर संवाददाता। गायत्री ज्ञान मंदिर झाझा में नवरात्र की स्थापना पूजा से ही प्रतिदिन पूरे विधि विधान से हवन पूजन का आयोजन किया जा रहा है। क्षेत्र में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना के साथ नियमित रूप से चौबीस हजार गायत्री मंत्र का जाप किया जा रहा है। इसमें सैकड़ो श्रद्धालु पूजन के माध्यम में क्षेत्र में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना कर रहे हैं। साथ ही नियमित रूप से चौबीस हजार गायत्री मंत्र का जाप सभी गायत्री परिवार के सदस्य कर रहे हैं। गायत्री परिवार के सदस्यों ने बताया यह आध्यात्मिक एवं सामाजिक संघ है। अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा राष्ट्र एवं विश्व निर्माण का कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में गायत्री ज्ञान मंदिर झाझा में आश्विन नवरात्र में यज्ञ कुंड में आहुतियां दी जा रही है। प्रतिदिन यज्ञ के बाद पाठ कि...