भागलपुर, अप्रैल 22 -- झाझा, नगर संवाददाता। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को मंगलवार को रौंद डाला। इस घटना में बाइक सवार साले की मौत हो गई तो बहनोई घायल हो गए। घटना दादपुर हॉल्ट के पास की है। मिली जानकारी के मुताबिक झाझा प्रखंड अंतर्गत करहरा पंचायत के बालापांड़र मोहनपुर निवासी मोहन यादव एवं लोहजारा के रहने वाले अशोक यादव दोनों एक ही मोटर साइकिल से भतीजी की शादी को लेकर बात करने खैरा जा रहे थे। इसी बीच दादपुर हॉल्ट के पास ट्रक की चपेट में आने से मोहन यादव की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल अशोक यादव को इलाज के लिए झाझा रेफरल अस्पताल ले आई।हालांकि ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। इस घटना में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गया है। इधर झाझा थाना के एएसआई मुकेश कुमार सिंह भी अपने दल बल के साथ घटना-स्थल प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.