भागलपुर, जुलाई 12 -- सिकंदरा। निज प्रतिनिधि सिकंदरा जमुई मुख्य मार्ग एनएच 333ए कैथवारा गांव के समीप शनिवार को अनियंत्रित पिकअप के चकमा देने से टोटो सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। जिसमें टोटो पर सवार एक 70 वर्षीय वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को सिकंदरा पुलिस के द्वारा सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जिसे चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि धधौर गांव निवासी राज नारायण सिंह की पत्नी सुमित्रा देवी टोटो पर सवार होकर सिकंदरा आ रही थी। पिकअप के चकमे से टोटो पलटने पर टोटो सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा 112 पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के द्वारा घायल महिला को सिकंदरा अस्पताल लाया गया। जिसे जमुई सदर अस्पताल रेफर किया गया।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.