भागलपुर, जनवरी 10 -- जमुई । हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिला परिषद अध्यक्ष दुलारी देवी और समाजसेवी गुड्डू यादव के सुपुत्र आनंद राज जॉर्डन देश की भूमि पर भारत का प्रतिनिधित्व करेगा। आनंद हॉर्स राइडिंग की प्रतियोगिता में भाग लेने अप्रैल महीने में जॉर्डन जाएगा। आनंद का चयन अंतरराष्ट्रीय स्तर की हॉर्स राइडिंग प्रतियोगिता के लिए किया गया है। अंडर 18 आयु वर्ग में राष्ट्रीय चयन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया था। राष्ट्रीय स्तर पर गाजियाबाद में पांच प्रतिभागियों का चयन हुआ है। आनंद रांची के टोरियन वेल्स स्कूल में पढ़ाई करता है जहां उसे घुड़सवारी के गुर भी सिखाए जा रहे थे। वहीं से घुड़सवारी में इसने हाथ आजमाना शुरू किया। देखते ही देखते आनंद ने सफलता की सीढ़ियां चढ़नी शुरू कर दी। अब वह अंडर 18 आयु वर्ग के लिए अप्रैल माह में जार्डन देश में संभावित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.