भागलपुर, जनवरी 31 -- झाझा । नगर संवाददाता जमुई जिले के झाझा प्रखंड अंतर्गत तुंबा पहाड़ निवासी और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चैंपियन मो. जाबिर अंसारी को पटना विश्वविद्यालय खेल बोर्ड द्वारा एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। पटना यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित अंतर-महाविद्यालय कराटे चैंपियनशिप (पुरुष एवं महिला) में उन्हें कोच के रूप में मार्गदर्शन देने, खिलाड़ियों एवं टीम का चयन करने तथा चयनित खिलाड़ियों की सूची जमा करने का दायित्व दिया गया है। पटना यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स बोर्ड के सचिव डॉ. दीप नारायण कुमार द्वारा जारी पत्र के अनुसार यह कराटे चैंपियनशिप 27 जनवरी 2026 से पटना साइंस कॉलेज, पटना में आयोजित की गई है। प्रतियोगिता में पटना विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी कॉलेजों के छात्र एवं छात्राएं शामिल होंगे। खेल बोर्ड ने अपने पत्र में जाबिर से उनके अनु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.