भागलपुर, फरवरी 2 -- जमुई, नगर संवाददाता जमुई नगर परिषद की ओर से झाझा बस स्टैंड के समीप 55 बेड वाले वृद्धजन आश्रय स्थल का सोमवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। झाझा बस स्टैंड के समीप बने इस आश्रय स्थल का शुभारंभ डीएम श्री नवीन और एसपी विश्वजीत दयाल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका गुप्ता, मुख्य पार्षद मो. हलीम, उप मुख्य पार्षद नीतीश कुमार सहित नगर परिषद के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। शुभारंभ के पश्चात डीएम और एसपी के मौजूदगी में तीन लोगों को आश्रय में रखा गया। जिसमें दो बृद्ध महिलाएं और एक परुष शामिल है। मौके पर डीएम श्री नवीन ने कहा कि यह वृद्धजन आश्रय स्थल उन बुजुर्गों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जिनका कोई सहारा नहीं है या जिन्हें ...