भागलपुर, जनवरी 19 -- गिद्धौर, निज संवाददाता। बिहार सरकार के सात निश्चय के तीसरे चरण के तहत "सबका सम्मान, जीवन आसान" अभियान को प्रभावी बनाने के लिए जन सुनवाई दरबार का सोमवार को असर दिखने लगा। प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार, अंचल कार्यालय में अंचल अधिकारी आरती भूषण जन सुनवाई दरबार मे मौजूद दिखी। वहीं आम जनता भी अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रखंड एवं अंचल कार्यालयों में देखे गये। दोपहर 12 बजे प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार, अंचलाधिकारी आरती भूषण जन सुनवाई दरबार में आम लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके निष्पादन का निर्देश दिये। इधर गिद्धौर थाना में अवर निरीक्षक जय प्रकाश कुमार सिंह भी जन सुनवाई दरबार मे मौजूद दिखे। प्रखंड कार्यालय में 22 आवेदन आये। जिसमें वृद्धा पेंशन, आधार कार्ड सुधार से संबंध...