भागलपुर, सितम्बर 30 -- झाझा, नगर संवाददाता। चैत्र मास की दुर्गाष्टमी/महा अष्टमी पर झाझा के श्री श्री 1008 श्री वैष्णवी दुर्गा मंदिर में माता का खोहिंचा भरने श्रद्धालु महिलाओं का मंगलवार दोपहर बाद तक तांता लगा रहा। माता के मंदिर का पट शुक्रवार को खुल गया था। अहले सुबह से ही पूजा करने वाले श्रद्धालुओं एवं महिलाओं की भीड़ इकट्ठा होने लगी। सभी अपनी अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए। जैसे-जैसे बारी आई श्रद्धालु महिलाएं बालिकाएं एवं अन्य माता को प्रसाद पुष्प मेवा फल नारियल आदि अर्पित करते रहे। शारदीय नवरात्र पूजा झाझा के वैष्णवी दुर्गा मंदिर में 22 सितंबर से शुरू हुई। 1 अक्टूबर को नवमी एवं 2 अक्टूबर को दसवीं की पूजा होगी। झाझा के मुख्य बाजार में अवस्थित क्षेत्र की प्राचीन एवं प्रसिद्ध मां श्री श्री 1008 श्री वैष्णवी दुर्गा मंदिर के पुजारी पंडित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.