भागलपुर, जनवरी 10 -- जमुई । कार्यालय संवाददाता सीबीएसई मान्यता प्राप्त प्रसिद्ध निजी शिक्षण संस्थान ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल जमुई की होनहार बिटिया निशा कुमारी का चयन सीनियर राष्ट्रीय खो-खो चैंपियनशिप के लिए हुआ है। वह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बिहार टीम का प्रतिनिधित्व करेगी। यह चैंपियनशिप 11 से 14 जनवरी तक तमिलनाडु में आयोजित की जाएगी। निशा के चयन की सूचना मिलते ही विद्यालय परिवार सहित पूरा जमुई जिला खुशी से झूम रहा है। जमुई जिला खो-खो एसोसिएशन के ओहदेदार संवाद पाकर विद्यालय पहुंचे और निशा को असंख्य शुभकामनाएं दीं। बिटिया निशा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए तमिलनाडु रवाना हो गई है। पाठशाला परिवार ने उसे उत्सवी माहौल में लक्ष्य के लिए विदाई दी। उधर जमुई जिला खो-खो एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बासुदेव प्रसाद केशरी ने निशा कुमारी क...