भागलपुर, जनवरी 15 -- चकाई, निज संवाददाता। चकाई बाजार स्थित सरकारी बस पड़ाव का स्थानीय लोगों द्वारा पूरी तरह अतिक्रमण क़र लिए जाने के कारण पिछले दो दस से बस पड़ाव पर लग रहे बिहार राज्य ट्रांसपोर्ट के एकमात्र सरकारी बस को अतिक्रमण के कारण बस पड़ाव के अंदर ले जाने एवं फिर पेसेंजर लेकर बस पड़ाव से बाहर निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसका कारण है अतिक्रमण कारियों द्वारा बस पड़ाव के अंदर दर्जनों निजी वाहनों को बेतरतिब ढंग से इधर उधर खड़ा क़र देना इसके अलावे बस पड़ाव के अंदर आलू प्याज़ आदि की दुकान खोल देने से पूरा बस पड़ाव जाम होकर ऱह गया है जिस कारण बस को अंदर ले जाने एवं वहां खड़ा करने में बस चालक एवं कंडक्टर को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।बस चालक राजन सिंह ने बताया कि डीओ विनय सिंह जी का आदेश है कि बस को चकाई सरकारी बस पड़ाव पर हर हा...