भागलपुर, मार्च 20 -- चंद्रमंडीह। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुरुवार अहले सुबह चंद्रमंडीह पुलिस ने छापामारी अभियान चलाकर डकैती कांड के वर्षो से फरार अभियुक्त किशोर यादव उर्फ भुटका को गिरफ्तार कर न्यायायिक हिरासत में जमुई भेज दिया। झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि गुरुवार अहले सुबह करीब तीन बजे थानाध्यक्ष चंद्रमंडीह को सूचना मिली कि कांड संख्या 109/19 एवं कांड संख्या 115/19 फरार अभियुक्त किशोर यादव उर्फ भूटका बटिया थाना के आस-पास देखा गया है। इसकी सूचना पुलिस अधीक्षक जमुई को देने के उपरांत चंद्रमंडीह थाना की टीम के द्वारा गुरुवार सुबह साढ़े सात बजे सुबह अभियुक्त किशोर यादव उर्फ भुटका पेसर गोपी यादव साकिन दहियारी थाना बटिया जिला जमुई को गिरफ्तार किया गया।ये बहुत दिनों से फरार चल रहा था पुलिस द्वारा अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।इस छापामा...