भागलपुर, फरवरी 4 -- जमुई। हिन्दुस्तान संवाददाता लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत आनंदपुर पैक्स में धान खरीद को लेकर गंभीर अनियमितता सामने आए हैं। पैक्स में जहां कुल 981 सदस्य पंजीकृत हैं। वहीं 14 दिसंबर 2025 से 17 जनवरी 2026 के बीच 1732 क्विंटल धान की खरीद दर्शाई गई है। जिसके एवज में 31,09,806 रुपए का भुगतान किया गया है लेकिन जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। सबसे चौंकाने वाला मामला नंद किशोर यादव का है जिनके नाम से 5 जनवरी 2026 को 50 क्विंटल धान बिक्री दिखाते हुए 1,19,700 रुपए उनके खाते में भेजे गए। नंद किशोर यादव से जब पूछा गया कि कितना जमीन है तो उन्होंने कहा कि उनके नाम केवल 87 डिसमिल (लगभग एक बीघा) जमीन है,। ऐसे में 50 क्विंटल धान कहां से आया, यह बड़ा सवाल है। इसी तरह मुंबई में ऑटो चलाने वाले सौरभ कुमार मंडल के नाम से 6 जनवरी 2026 को 98 क्वि...