भागलपुर, अगस्त 13 -- जमुई। श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम के मैदान पर 13 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल हुआ। बूंदा-बांदी के बीच कुल 11 टुकड़ियों ने परेड में जोश , जुनून तथा जज्बा का शानदार और जानदार प्रदर्शन किया। अब 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। जमुई में इस साल स्वतंत्रता दिवस समारोह मातृ शक्ति पर केंद्रित है। फूल ड्रेस रिहर्सल में जिला पुलिस बल महिला , एनसीसी गर्ल्स , ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल और मणिद्वीप एकेडमी की महिला दस्ता और राष्ट्रगान गायन टीम का दबदबा नजर आया। जमुई में स्वतंत्रता दिवस के दिन आधी आबादी नई कहानी लिखने के लिए उत्सुक , उताहुल और उन्मुक्त भाव रख रही हैं। बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल पूर्वाह्न 07.30 बजे शुरू हुआ। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट श्री नवीन और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने परेड का निरीक्षण किय...