भागलपुर, जुलाई 3 -- सोनो, निज संवाददाता। गुरुवार को प्रखंड के मिडिल स्कूल चुरहैत में शिक्षा समिति की गठन को लेकर आम सभा का आयोजन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से प्रियंका सिंह को विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव पद पर चयन कर लिया गया। पर्यवेक्षक सह संकुल समन्वयक राजेन्द्र दास के पर्यवेक्षण में विद्यालय के पोषक क्षेत्र के छात्र छात्राओं की माताओं का चयन विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य के रूप में किया गया। इन चयनित सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रियंका सिंह को विद्यालय शिक्षा समिति के सचिव के रूप में चुना।वहीं विद्यालय के प्रधानाध्यापक, वरीय शिक्षक वीएसएस के पदेन सदस्य होंगे, जबकि वार्ड सदस्य संदीप कुमार समिति के अध्यक्ष हैं।गौरतलब हो कि विद्यालय शिक्षा समिति के गठन के लिए संबंधित विद्यालय के पोषक क्षेत्र के लोगों के साथ ही वार्ड सदस्य, महिलाओं के बीच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.