अररिया, जनवरी 20 -- जमुई, नगर संवाददाता लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत राज मड़ैया की मुखिया शांति देवी के नेतृत्व में मंगलवार को पंचायत के सैकड़ों महिला-पुरुष समाहरणालय पहुंचे और डीएम को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री आवास योजना में व्यापक अनियमितता का आरोप लगाते हुए जांच और न्याय की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि मड़ैया पंचायत के विभिन्न गांवों में पंचायत रोजगार सेवक प्रवीण कुमार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए नाम जोड़े जाने की प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी की गई है। कई ऐसे पात्र परिवार, जो दलित, महादलित, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग से आते हैं, उन्हें योजना से वंचित कर दिया गया है। इन परिवारों की आर्थिक स्थिति बेहद दयनीय है और उनके मकान जर्जर अवस्था में हैं, इसके बावज...