भागलपुर, मई 8 -- जमुई। विश्व रेड क्रॉस दिवस के शुभ अवसर पर पर्यावरण भारती द्वारा पौधारोपण हुआ। पौधारोपण के नेतृत्व डॉक्टर ए मोदी ने किया। पर्यावरणविद डॉक्टर बी मोदी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु अपने घरों के आसपास कम से कम 10 पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। वर्तमान समय में संसार के मानव स्वार्थी हो गये हैं। पेड़ लगायेंगे नहीं, अपितु काटेंगे। अतः ओजोन परत में छिद्र होने से ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ गया है। इससे बचाव हेतु पेड़ लगायें ,मानव जीवन बचायें। पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने बताया कि मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है। इसे मानव धर्म कहा गया है। विश्व रेड क्रॉस दिवस का शुभारंभ 8 मई 1948 को किया गया। 8 मई वास्तव में इसके संस्थापक हेनरी डयुना का जन्म दिन है। हेनरी का जन्म 8 मई 1828 को स्विट्जरलैंड के जेनेवा में हुआ था। 1901 में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.