भागलपुर, मई 14 -- जमुई,नगर प्रतिनिधि। जिले में भीषण गर्मी का कहर जारी है। बुधवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि आसमान में हल्के बादल भी छाए। लेकिन,लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। दोपहर में चौक बाजारों से लेकर खेत-खलिहानों तक सन्नाटा दिखा। मौसम विज्ञानिकों के अनुसार लू व भीषण गर्मी जारी रहने के आसार हैं। दो दिनों में अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री और वृद्धि की संभावना है। इधर,भीषण गर्मी से लोगों का बीमार होने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को भी सदर अस्पताल में दो सौ से अधिक मौसम जनित रोगों से बीमार लोगों का इलाज किया गया। उच्च आर्द्रता से तापमान से अधिक गर्मी हो रही महसूस मौसम वैज्ञानिक सुधीर कुमार के अनुसार मौसम जब हवा में नमी की मात्रा अधिक होती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.