भागलपुर, जून 26 -- जमुई। जमुई के बरहट प्रखंड के कटौना निवासी देवेंदु आलोक बिहार राज्य सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संघ के उपाध्यक्ष चुने गए हैं। सर्वसम्मति से निर्विरोध चुने जाने पर विभागीय पदाधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा जिले एवं गांव के लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस चयन पर देवेंदु आलोक ने कहा कि वे पदाधिकारियों की समस्याओं के समाधान और सहकारिता प्रणाली को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे। आमलोगों को भी काम में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होगी। बता दें कि देवेंदु आलोक वर्तमान में मुंगेर के हवेली खड़गपुर में सहकारिता पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। दरअसल, पटना में 22 जून को बिहार राज्य सहकारिता प्रसार पदाधिकारी संघ का 66वां अधिवेशन हुआ। अधिवेशन भवन में आयोजित हुए इस कार्यक्रम का उद्धाटन बिहार सरकार के सहकारिता म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.