भागलपुर, फरवरी 4 -- चकाई, निज संवाददाता आने वाले 6 फरवरी को चकाई नीचे बाजार स्थित हनुमान मंदिर के प्रांगण में नवनिर्मित नारायण मंदिर में स्थापित भगवान लक्ष्मीनारायण की प्राण प्रतिष्ठा हेतु 251 महिलाएं द्वारा भब्य कलश यात्रा निकाली गई। वहीं इस कलश यात्रा में हजारों लोगों ने भाग लिया तथा जम क़र जय श्रीराम, लक्ष्मी नारायण की जय, हर हर महादेव के जयकारा लगाते दिखे।कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर चकाई चौक, थाना मोड़, सरकारी बस पड़ाव, जयप्रकाश चौक, सब्जी मार्केट होते हुए चकाई मोड़ पहुंची। वहीं चकाई मोड़ से वन क्षेत्र कार्यालय होते हुए कलश यात्रा नावा आहर सूर्य मंदिर घाट पहुंची जहाँ विद्वान पंडितों ने बैदिक मंत्रोचार के साथ सभी कलशों में पवित्र जल भरा गया. इसके उपरांत कलश यात्रा वापस मंदिर परिसर पहुंची जहां सभी कलशों को स्थापित किया गया। कलश यात्...