भागलपुर, दिसम्बर 28 -- जमुई। हिन्दुस्तान संवाददाता रविवार को स्थानीय कांग्रेस भवन जमुई में जमुई जिला कांग्रेस कमेटी की स्थापना दिवस धूमधाम से मनाई गई। अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सिंह ने किया। स्थापना दिवस के अवसर पर जिला के वरिष्ठ कांग्रेस जनों को सम्मानित किया गया। झंडोतोलन भी किया गया। स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वरिष्ठ कांग्रेस नेता धीरेंद्र कुमार सिंह जिला कांग्रेस के प्रवक्ता सदानंद सिंह पूर्व प्रखंड अध्यक्ष श्याम किशोर सिंह जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, शंभू यादव को सम्मानित किया गया। कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हरेंद्र कुमार सिंह, जिला कांग्रेस महिला कांग्रेस के अध्यक्ष देवी, जिला कांग्रेस के महासचिव श्रीनिवास सिंह, पुष्पराज सिंह, जिला कांग्रेस के नेता मनोज सिंह भी जयदेव सिंह, सुबोध ...