भागलपुर, मई 8 -- चकाई, निज प्रतिनिधि। कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे हर घर झंडा,घर घर झंडा कार्यक्रम के तहत गुरुवार को प्रखंड कांग्रेश कमिटी द्वारा कोलडीहा गांव में हर घर झंडा कार्यक्रम चलाया गया।इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर यादव ने कहा कि झंडा कार्यक्रम के तहत प्रखंड के सभी पंचायत के गावों, टोलों में जाकर आम लोगों से मिलकर आजादी के बाद देश में कांग्रेस द्वारा किये गये विकास कार्यों के बारे में जानकारी दिया जा रहा है। साथ ही उनके घर या दरवाजे पर पार्टी का एक झंडा लगाया जा रहा है।मौके पर मनोज उपाध्याय, रमेश पांडेय,संजय मिश्र, गौरव उपाध्याय, सन्नी उपाध्याय, शत्रुघ्न हाजरा, सोमरा मरांडी, अनिल सौरेन, भोला सोरेन, जुम्मन अंसारी, मोहम्मद आजाद, विनय कुमार चौधरी, दिनेश कुमार चौधरी, गुड्डु बरनवाल, बबलू बरनवाल, दिलीप बाजपेई आदि मौजूद थे।

ह...