भागलपुर, मार्च 26 -- सोनो।निज संवाददाता आगामी 28 मार्च से स्थानीय मिडिल स्कूल के मैदान में आयोजित 24 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का तैयार अंतिम चरण में है।अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से 28 मार्च से 31 मार्च 2025 तक स्थानीय मिडिल स्कूल मैदान में 24 कुण्डीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ का आयोजन होगा। यह महायज्ञ राष्ट्रीय एकता, प्राणी मात्र के कल्याण और विश्वशांति के लिए किया जा रहा है। आयोजन का मार्गदर्शन शांतिकुंज, हरिद्वार से मिलेगा। यह कार्यक्रम नारी सशक्तिकरण वर्ष के अंतर्गत होगा।28 मार्च को सुबह 08 बजे कलश शोभा यात्रा निकलेगी। शाम 06 से 09 बजे तक संगीतमय प्रवचन होंगे। 29 मार्च को सुबह 08 बजे से देव पूजन और गायत्री महायज्ञ होगा। शाम 06 से 09 बजे तक संगीतमय प्रवचन होंगे। 30 मार्च को सुबह 08 बजे से गायत्री महायज्ञ और विभिन्न...