भागलपुर, मई 15 -- जमुई। गुरुवार को जमुई के मातृत्व सेवा सदन परिसर में अन्तर्राष्ट्रीय परिवार दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा फलदार वृक्ष कटहल, आँवला, आम, अमरूद तथा अगस्त फूल के 13 पौधे लगाए गए। पौधारोपण का नेतृत्व पर्यावरण नारी शक्ति प्रांत टोली सदस्या डॉक्टर शालिनी सिंह ने किया। पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग से संसार के मानव परेशान हैं। इससे बचाव हेतु वृक्षारोपण अभियान प्रत्येक मानव को चलाना होगा। दूसरा कोई विकल्प विज्ञान के पास नहीं। वृक्षों की अंधाधुंध कटाई के कारण ही पर्यावरण असंतुलन हुआ है। क्लाइमेट चेन्ज का असर संसार में दिखाई देने लगा है। वर्तमान समय में यदि 100 पेड़ लगाया जाता है, तो स्वार्थी मानव 1,000 पेड़ काट डालते हैं। कुछ वर्षों के बाद घरों के कूलर, वातानुकूलित यंत्र (A.C.) सभी फेल हो ...